राजस्थान 3 ग्रेड टीचर परीक्षा भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया। इस भर्ती के तहत 7759 पदो पर शिक्षको की भर्ती की जाएगी, इसमें लेवल 1( प्राइमरी स्कूल टीचर ) के लिए 5636 पद और लेवल 2 (अपर प्राइमरी स्कूल टीचर ) के लिए 2123 पद शामिल है।
आवेदन की तिथियां;
राजस्थान 3 ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2025 के अनुसार 7 नवंबर 2025 से इस भर्ती परीक्षा का आवेदन शुरू हो चुका है। और आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 तक है। नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान 3 ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
योग्यता ;
लेवल 1 के लिए राजस्थान 3 ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार को 12वीं पास होनी चाहिए और साथ में डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.ED) +REET पास
लेवल 2 के लिए राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा उम्मीदवार की ग्रेजुएट + डिग्री इन एजुकेशन (B.ED) + REET पास
पदों का विवरण ;
- लेवल 1 (कक्षा 1 से 5 के शिक्षक) : 5636 पद
- लेवल 2 (कक्षा 6 से 8 के शिक्षक) : 2123 पद
- कुलपद : 7759 पद
लेवल 1 के पदो का विवरण;
- प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य) : 449 पद
- प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत) : 187 पद
- प्राथमिक शिक्षा विभाग : 5000 पद
लेवल 2 में पदों का विवरण;
- उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (हिंदी विषय ) : 174 पद
- उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (गणित- विज्ञान विषय) : 1043 पद
- उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य विज्ञान विषय): 296 पद
- उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (अंग्रेजी विषय) : 121 पर
- उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत विषय): 389 पद
आवेदन शुल्क;
- राजस्थान 3 ग्रेड भर्ती परीक्षा में आवेदन शुल्क मे सामान्य वर्ग/ ओबीसी/ पिछड़ा वर्ग ₹600
- ईडब्ल्यूएस/ एससी और एसटी /विकलांग ₹450
आवेदन प्रक्रिया;
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और SSO ID प्राप्त करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फार्म को सबमिट करें और प्रिंट आउट ले।
आवश्यक दस्तावेज;
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट आदि प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
3 ग्रेड का सिलेबस;
राजस्थान 3 ग्रेड भर्ती परीक्षा का सिलेबस को दो भागों में विभाजित किया गया है। लेवल 1 और लेवल 2 इस प्रकार है।
लेवल 1 (कक्षा 1 से 5वी के शिक्षक) के लिए
- राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान :100 अक
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान, समसामयिकी ओर बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 : 80 अंक
- विद्यालय विषय :
- हिंदी : 10 अंक
- अंग्रेजी : 10अंक
- गणित : 10 अंक
- सामान्य विज्ञान : 10 अंक
- सामाजिक अध्ययन : 10 अंक
- शैक्षिक रीति विज्ञान: 40 अंक
- शैक्षिक मनोविज्ञान : 20 अंक
- सूचना तकनीकी : 10 अंक
लेवल 2 (कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षकों ) के लिए;
- राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान : 80 अंक
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान, समसामयिकी और बच्चों को मुक्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 : 50 अंक
- विद्यालय विषय:
- हिंदी :10 अंक
- अंग्रेजी : 10 अंक
- गणित : 10 अंक
- सामान्य विज्ञान: 10 अंक
- सामाजिक अध्ययन : 10 अंक
- शैक्षिक रीती विज्ञान :20 अंक
- शैक्षिक मनोविज्ञान : 20 अंक
- सूचना तकनीकी : 10 अंक
पेपर और नेगेटिव मार्किंग;
राजस्थान 3 ग्रेड भर्ती परीक्षा के पेपर में 150 प्रश्न होंगे जिसमें से प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा ।और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। इस प्रति परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग मार्किंग का प्रावधान रखा गया है। इसमें प्रति गलत उत्तर के लिए 0.25 अंग काटा जाएगा।
सैलरी/ वेतन;
एन 3 ग्रेड टीचर की सैलरी ₹27,800 प्रतिमाह है। जिसमें 3,600 का ग्रेड पे सम्मेलन है। प्रोमोशन पीरियड के दौरान सैलरी ₹37,700 प्रतिमाह होती है। 3 ग्रेड टीचर को पे केवल 10 के तहत ₹ 33,800 की बेसिक सैलरी मिलती है। इसमें 17 % महंगाई भत्ता और 8% आवास किराया भत्ता शामिल है।
- टोटल सैलेरी : 42,250
- कटौती : 4,740
- नेट सैलेरी : 50,354
